फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के दौरान बुजुर्ग की मौत, परिजन बोले- छत से धक्का देकर की हत्या

Sun, 20 Aug 2017 12:11 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कटरा के बेहटा मजरा गांव में कच्ची शराब की सूचना पर दबिश के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सपाइयों ने भी एसपी दफ्तर का घेराव किया। इसके बाद चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, इसमें एक को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव बेहटा मजरा निवासी 62 वर्षीय हरीराम यादव के यहां पुलिस ने शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे दबिश दी। दरवाजे पर पुलिस की आहट होते ही हरीराम छत पर चढ़ गया। आरोप है कि घर में घुसते ही पुलिस कर्मी आंगन में लेटी पत्नी ईश्वरी देवी को गालियां देने लगे। 

इस पर छत पर खड़े हरीराम ने आपत्ति जताई तो पुलिस कर्मी छत पर चढ़ गए। वहां सो रहे बेटे नेकपाल और उसकी पत्नी रामदेवी के साथ भी बदसलूकी की। फिर हरीराम को पीटा तो वह हरीराम भागा। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान वह छत से गिर गया। जबकि परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे छत से श्याम सिंह के प्लाट में धक्का दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल
हरीराम की परवाह किए बगैर पुलिस कर्मी उसके छोटे भाई रामकुमार को आठ लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ ले गई। पुलिस के जाते ही परिजन प्लाट पर पहुंचे तो हरीराम की सांसें थम चुकी थीं। बेटे नेकपाल की सूचना पर यूपी 100 पुलिस और फिर सीओ तिलहर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने हरीराम को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत सिर में चोट लगने से होना पाई गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और सपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने एसपी दफ्तर पहुंचकर सपाइयों के सामने ही हरीराम की पत्नी से तहरीर लेकर हत्या में मुकदमा दर्ज कराने और वीडियोग्राफी व पैनल के साथ हरिराम के शव का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही सपा नेता व कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें