फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग युवती को घर में ले गई महिला, दो युवकों से कराया गैंगरेप

Sun, 20 Aug 2017 11:07 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
नाबालिग दलित लड़की नहीं जानती थी कि वह जिस महिला के साथ उसके घर पर जा रही है, वह दो युवकों से उसका गैंगरेप करवा देगी।
विज्ञापन


ये घटना सामने आई है हरियाणा के नूंह के गांव रेहना में। पीडित लड़की के पिता की शिकायत पर एक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

15 साल की दलित लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी लड़की घर में अकेली थी। गांव की ही एक शिमला नाम की महिला उसे बुलाकर अपने घर ले गई। जहां आरोपी तसलीम पहले से ही मौजूद था। दोनों ने मिल कर लड़की को एक लड्डू खिलाया। कुछ देर बाद शिमला घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर निकल गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फाइल
अंदर मौजूद आरोपी तसलीम ने लड़की के साथ रेप किया। घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बारे में पीड़ित लड़की ने अपने घर आकर बताया। जिसके बाद उन्होंने नूंह महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी तसलीम तथा शिमला के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 4 के अलावा एससी, एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नूंह महिला थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कमलेश ने बताया कि पीड़ित लड़की का मेडिकल करा दिया गया है तथा उसके बयान भी अदालत में करा दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें