पाकिस्तान में पत्नी का नौकरी करना गंवारा न था। बार-बार नौकरी छोड़ने को कहता, लेकिन पत्नी मना कर देती। गुस्से में उसने पत्नी के साथ कांड कर दिया। गला काटने के बाद आरोपी पति ने अपने तीन बच्चों के साथ पत्नी को कमरे में बंद करके फरार हो गया। घटना लाहौर के शामके भट्टियां इलाके की है। यहां पर 37 वर्षीय नसरीन के पति ने कुल्हाड़ी से उसका गला काटकर हत्या कर दी।
पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन की खबर के अनुसार नसरीन एक फैक्टरी में मजदूर के तौर पर काम करती थी। मगर पति को उसका काम करना पसंद नहीं थी। जिसके बाद उसके पति ने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के साथ तीनों बच्चों को कमरे में बंद करके फरार हो गया। आसपास के पड़ोसियों की मदद के तीनों बच्चों को कमरे से बाहर निकाला गया।
वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पति ने कई बार उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव डाला था। मगर उसकी पत्नी ने नौकरी नहीं छोड़ी जिसको बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को मौत की घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।