फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मजाक में बोली प्रेमिका, जाओ दे दो जान और फिर...

Wed, 25 Oct 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
प्रेमिका को क्या पता था कि उसे अपने प्रेमी से मजाक करना भारी पड़ जाएगा। उसने अपने प्रेमी से कहा था कि जाओ दे दो जान, इसके बाद प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की है। खैराबाद में एक प्रेमिका के कहने पर युवक ने फांसी लगा ली। गले में प्रेमिका का ही दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पढ़ें:- प्रेम विवाह नहीं हुआ तो प्रेमी युगल ने चुना ऐसा रास्ता, पैरों तले खिसक गई जमीन

खैराबाद का रहने वाले अनूप का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने लड़की को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन


लेकिन किसी तरह से युवती अपने परिजनों को चकमा देकर धरैंचा गांव के पास एक आम के बाग में अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

suicide
​प्रेमिका ने अपने प्रेमी को बताया कि उसके परिजनों को दोनों के प्यार के बारे में पता चल गया है और उन्होंने घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी है। 

पढ़ें:- घर में प्रेमी के साथ थी प्रेमिका, अचानक आ गए परिजन और फिर...

इस पर मृतक अनूप को गुस्सा आ गया और उसने कहा कि मैं तुम्हारे साथ जी नहीं सकता, बिछड़ने से बेहतर वो अपनी जान दे देगा। प्रेमिका ने मजाक में कह दिया कि जाओ जान दे दो। इस पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का दुपट्टा लिया और पेड़ पर चढ़ गया। 

पेड़ पर चढ़कर उसने फंदा बनाकर फांसी लगा ली। हालांकि इस दौरान प्रेमिका ने अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन वो नाकाम रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें