प्रेमिका को क्या पता था कि उसे अपने प्रेमी से मजाक करना भारी पड़ जाएगा। उसने अपने प्रेमी से कहा था कि जाओ दे दो जान, इसके बाद प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया। जानिए पूरा मामला...
घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की है। खैराबाद में एक प्रेमिका के कहने पर युवक ने फांसी लगा ली। गले में प्रेमिका का ही दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें:- प्रेम विवाह नहीं हुआ तो प्रेमी युगल ने चुना ऐसा रास्ता, पैरों तले खिसक गई जमीन
खैराबाद का रहने वाले अनूप का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने लड़की को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।
लेकिन किसी तरह से युवती अपने परिजनों को चकमा देकर धरैंचा गांव के पास एक आम के बाग में अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई।