फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने 1 लाख रुपये देने से किया मना, पति ने जिंदा जलाया

Mon, 18 Sep 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए पति द्वारा अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। आरोपी पति के साथ उसके परिवार वाले भी शामिल थे। घटना उड़ीसा के महाकलपाड़ा जिले की है। यहां देउलीपदा गांव में एक व्यक्ति ने अपने पत्नी को दहेज के लिए जिंदा जला दिया। अंग्रेजी वेबसाइट द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार दो साल पहले मृतक महिला दीप्तिमयी दास की शादी हिमांशु दास से हुई थी।
विज्ञापन


मगर शादी के बाद भी हिमांशु के परिवार वाले दीप्तिमयी को दहेज के लिए परेशान किया करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुासर दीप्तिमयी का पति और उसके सुसराल वाले उससे 1 लाख रूपये के मांग कर रहे थे। मगर जब दीप्तिमयी ने अपने सुसराल वालो को पैसे नहीं दिए तो उसके पति ने उसके ऊपर किरोसीन तेल डालकर दीप्तिमयी को जिंदा जला दिया।

बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद दीप्तिमयी के पिता निरा दास ने पुलिस थाने में दीप्तिमयी के पति हिमांशु दास और उसके सुसराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने बताया कि जब पुलिस आरोपियों के गिरफ्तार करने पहुंची तब तक आरोपी परिवार अपना घर छोड़कर कहीं भाग गया हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें