फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम बेटा: भूख लगी तो मां का कत्ल कर निकाला 'कलेजा', खाने लगा

Wed, 30 Aug 2017 09:06 AM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरहरमी की सभी हदें पार करते हुए एक बेटे ने अपने पेट की भूख मिटाने के लिए पहले अपनी मां का कत्ल किया और फिर उसका कलेजा निकालकर खाने लगा। शराब के नशे में घर पहुंचे बेटे को जब खाना नहीं मिला तो अपनी ही मां का कलेजा चटनी से लगाकर खाने लगा जालिम बेटे। घटना मुंबई के ताराराणी चौक में महावला वसात की है।
विज्ञापन


यहां 27 साल के सुनील ने अपनी मां को उस समय मौत के घाट उतार दिया जब वह शराब के नशे में भू़ख के मारे घर पर आया और खाना नहीं मिला तो उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी और फिर उसका कलेजा निकालकर खाने लगा। 

पढ़ें : इस गर्भवती का पेट काटकर 8 माह का बच्‍चा चुरा ले गए हमलावर

अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार आरोपी सुनील शराब के नशे में पहले अपने पड़ोसी के घर में खाना मांगने के लिए गया। मगर पड़ोसी के पास खाना नहीं मिला तो वह अपने घर में अपनी मां से खाना मांगने गया। इस दौरान सुशील और उसकी मां में झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन


गुस्से में सुशील ने अपनी मां का पहले गला घोटा फिर उसका घारदार हथियार से कत्ल कर दिया और अपनी मां का कलेजा निकालकर चटनी लगा खाने लगा। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को जानकारी देने के बाद घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुशील को गिरफ्ताकर कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुशील मजदूर के दौर पर काम करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें