फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में पड़े लड़के ने लड़की से मांगा प्रपोजल का जवाब, नहीं दिया तो घोंपा छुरा

Sun, 05 Aug 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संदिग्ध को जेल भेजा
विज्ञापन
मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तरफा प्यार में पड़े लड़के ने लड़की को छुरा घोंप दिया। दरअसरल शनिवार सुबह लड़की किसी काम से कहीं जा रही थी तभी 25 वर्षीय आरोपी आकाश पवार ने लड़की को इस्टर्न हाइवे के पास रोक लिया। इस दौरान लड़के ने लड़की को प्रपोज किया और उसका जवाब मांगा लेकिन 20 वर्षीय लड़की प्राची जादे ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद लड़के ने लड़की की पीठ में पीछे से चाकू घोंप दिया। इस वारदात के बाद लड़की की मौत हो गई। प्राची थाणे की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक लड़के ने इस दौरान लड़की की पीठ पर चाकू से कई वार किए। 
विज्ञापन


घटना के बाद आकाश वहां से भाग गया जिसे बाद में पुलिस ने उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद दो प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने उनका फोटो लिया लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया है। उन्होंने बताया कि जब लड़की घायल हो गई तो वह उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन कोई भी उनकी मदद करने के लिए नहीं आया। इसके बाद उन्होंने एक ऑटोरिक्शा किया और लड़की को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस से भी संपर्क किया। हालांकि जब वह लड़की को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस डिप्टी कमिश्नर डी स्वामी ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत एक टीम बनाकर लड़के की तलाश शुरू कर दी। उन्हें जानकारी मिली की पवार अपना कॉलेज ड्रोप करके लड़की से मिलने आया था। जब लड़की घर से निकली तभी उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही उसने लड़की को रोक लिया और इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी अपने दोस्त के यहां भाग गया जिसके बाद उसे पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें