घटना बेंगलुरु के विवेकांनद रोड़ इलाके की है। जहां धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। टेक्निशियन की पत्नी ने 45 लाख रुपए इनाम के लालच में आकर 11 लाख गवा कर खुदकुशी की है।
44 वर्षीय महिला की पहचान पलक.वी के रुप में हुई है। महिला के फोन पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि वह 45 लाख रुपए ईनाम के रुप में जीत गई है उन्हें यह ईनाम के 45 लाख रुपए पाने के लिए 11 लाख रुपए टैक्स के देने होंगे।
महिला ने इस ईनाम के बारे में अपने परिवार में किसी को नही बताया। उनके परिवर में पत्ती और दो बच्चे है। पति और दो बच्चों को बताए बिना ही महिला ने धोखेबाजों के अकाउंट में 11 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।