बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती पीड़िता
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
यूपी के कानपुर में 40 वर्षीय महिला के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। महिला के साथ गैंगरेप कर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया। हैवानियत यहीं नहीं थमीं, दरिंदों ने उसे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लाकर फेंक दिया।
बदहवास हालत में पीड़िता किसी भी तरह कलेक्टरगंज पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने मामला जीआरपी का बताकर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जाती है। पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए अमर उजाला के रिपोर्टर को महिला ने इशारा कर वारदात के बारे में बताया। पीड़िता की मानें तो 3 लोगों ने मिलकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में झोपड़पट्टी में रहती है। सीओ जीआरपी आरके मिश्र ने महिला का बयान दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि महिला रेलवे लाइन के किनारे से मिली है। फिलहाल वो कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है इसलिए इलाज के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।