मुंबई की 30 से ज्यादा मॉडल्स को चूना लगाने के आरोप में एक 25 साल के युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक लोकेश कुमार खुद को मॉडल कोऑर्डिनेटर बताकर कई मॉडलों को ठगी का शिकार बना चुका है।
महाराष्ट्र के साइबर क्राइम ब्रांच को मामले की जानकारी तब हुई जब 19 वर्षीय एक मॉडल ने पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत में पीड़ित मॉडल ने पुलिस को बताया कि उसने लोकेश से सोशल मीडिया में चल रहे एक विज्ञापन के जरिए संपर्क किया था। इस विज्ञापन में कहा गया था कि दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और जयपुर में फोटोशूट के लिए गूड लुकिंग और यंग मेल/फिमेल मॉडल्स की जरूरत है। इतना ही नहीं इसके लिए एक दिन में 10 हजार रुपए देने की भी बात कही गई थी।