फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल पहले डेरा में महिला लापता, अकेले में मिलना चाहते थे राम रहीम

Mon, 28 Aug 2017 11:40 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद राजस्थान के एक व्यक्ति ने भी न्याय की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जयपुर के रहने वाले 27 वर्षीय कमलेश कुमार की पत्नी 24 मार्च 2015 को डेरा के सिरसा स्थित मुख्यालय पर बाबा के दर्शन को सपरिवार गई लेकिन तब से वह लापता है। आरोप है कि कमलेश की 20 वर्षीय पत्नी गुड्डी को रहीम के सेवक कथित रूप से यह बुलाकर ले गए थे कि बाबा उनसे अकेले में मिलना चाहते हैं। उसके बाद पेशे से मजदूर कमलेश ने कभी भी अपनी पत्नी को नहीं देखा। कमलेश के वकील बाबूलाल बैरवा ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- कोडवर्ड में लिखी थी हिंसा की स्किप्ट, फिर बाबा के समर्थकों ने मचाई तबाही, 15 तस्वीरें

बैरवा ने बताया कि जब कमलेश व उसके बच्चों ने उसे खोजना शुरू किया तो डेरा के कुछ सेवकों ने उन्हें एक-दो दिन इंतजार करने को कहा। जब गुड्डी वापस नहीं लौटी तो कमलेश ने सिरसा पुलिस को इसकी जानकारी दी लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इसके बाद कमलेश वापस जयपुर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 मई 2015 को जयपुर की एक कोर्ट के निर्देश पर शहर के जवाहर सर्कल पुलिस स्टेशन में अपहरण और आपराधिक साजिश के आरोप के तहत एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि जांच अधिकारी ने मामले की अंतिम रिपोर्ट दायर की लेकिन डेरा प्रमुख रहीम के बयान दर्ज कराने में नाकाम रहे। तब से लेकर अब तक कमलेश इंसाफ पाने में नाकाम ही रहे हैं। बैवरा का कहना है कि अब उन्हें उम्मीद जगी है कि कमलेश को भी इंसाफ मिल पाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें