फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को शक डॉक्टर की हत्या के बाद नेपाल भाग सकता है आरोपी, बॉर्डर इलाके में बांटे पंफलेट

Mon, 28 Aug 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Shaswat murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट स्टीफन अस्पताल में डॉक्टर शास्वत पांडेय की हत्या के आरोपी डॉक्टर का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉक्टर ने अभी तक अपने किसी परिचित से संपर्क नहीं किया है। वहीं, वारदात के बाद से उसका मोबाइल भी बंद पड़ा है। पुलिस को आशंका है कि लगातार अपने छिपने की जगह बदल रहा आरोपी नेपाल फरार हो सकता है। ऐसे में बॉर्डर एरिया में आरोपी की तस्वीरें व पंफलेट बंटवाए गए हैं।      
विज्ञापन


पुलिस आरोपी डॉक्टर के परिचितों, उससे मिलने वाले दोस्तों व रिश्तेदारों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी तक अपने परिजनों या रिश्तेदारों के संपर्क में नहीं आया है। इससे साफ है कि वह लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदल रहा है। खास बात यह कि उसने अपना मोबाइल भी नहीं खोला है। इससे उसकी लोकेशन पता नहीं चल पा रही है।      
 
दूसरी तरफ पुलिस की तीन टीमें उत्तर प्रदेश के आगरा, इटावा और फर्रूखाबाद में आरोपी की तलाश में दबिश दी है। वहीं, दिल्ली में भी पुलिस आरोपी के कॉल डिटेल खंगाल रही है। लेकिन अभी तक आरोपी का सुराग नहीं मिल सका है।      
विज्ञापन


बता दें कि सेंट स्टीफन अस्पताल में डॉक्टर शास्वत पांडे की बृहस्पतिवार देर रात हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी सुयश गुप्ता है। अस्पताल प्रशासन ने आरोपी को निलंबित कर दिया था। वहीं, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की कार को आनंद विहार से बरामद कर लिया था, जिसमें पुलिस को खून के धब्बे मिले थे। उधर, शनिवार को शास्वत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें