फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से गिरकर छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया जबरन नीचे फेंकने का आरोप

Fri, 04 May 2018 01:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहदरा फ्लाईओवर
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा फ्लाईओवर से गिरकर एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई है। जहां पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं इस मामले में लड़के के माता-पिता का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) नुपूर प्रसाद का कहना है कि एक प्रत्यक्षदर्शी जोड़ा आगे आया और उसने दावा किया कि उन्होंने लड़के को मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाइओवर की दीवार पर अपनी साइकिल खड़ी करके रेलिंग चढ़ते हुए और फिर छलांग लगाते हुए देखा है। 

विज्ञापन


डीसीपी प्रसाद का कहना है कि मृतक लड़के के परिवार का मानना है कि उन्हें शक है कि उनके बेटे को मारा गया है। उसने माता-पिता को बताया था कि वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए जा रहा है। मृतक लड़के का नाम लव शर्मा था जो मानसरोवर पार्क में अपने माता-पिता के साथ रहता था। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला लड़का शाहदरा के एक निजी स्कूल में पढ़ता था और उसके पिता का प्रिंटिंग का बिजनेस है। परिवार के बयान के मुताबिक लव स्कूल से लौटने के बाद घर से बाहर चला गया था। 

प्रसाद ने बताया कि रात के 8 बजे उन्हें बहुत से लोगों के फोन आने लगे। जिसके बाद घटनास्थाल पर पुलिस पहुंची और सड़क पर मृत लड़के को देखा। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे और माना जा रहा है कि यह फ्लाईओवर से गिरने की वजह से लगी होगी। प्रसाद ने चोरी की किसी भी तरह की संभावनाओं को नकार दिया है क्योंकि मौके से लड़के के पास से मोबाइल फोन, वॉलेट और घड़ी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


प्रसाद का कहना है कि घटनास्थल के पास मौजूद सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है ताकि घटना की संभावित आशंकाओं का पता लगाया जा सके। हम किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले मामले की जांच कर रहे हैं और हमें ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें