फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल ट्रेन में छेड़खानी से बचने के लिए छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 23 Oct 2017 01:52 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच छेड़खानी की घटनाएं आम हो गई है। हालात ये है कि लोग महिला डिब्बे में सफर कर रही लड़कियों के साथ भी छेड़खानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने महिला से की छेड़खानी

रविवार को 8वीं का छात्रा छेड़खानी के डर से सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से कूद गई।। पायल कांबले (13) नाम की पीड़िता को सिर और पैरों में गंभीर चोटें लगी है। 

जानकारी के मुताबिक महिला डिब्बे में लड़की अकेली थी। इस दौरान एक मनचला वहां चला आया, खतरे का अंदेशा देख छात्रा ने इमर्जेंसी चेन खींचनी चाही लेकिन वो काम नहीं कर रहा था। ऐसे में वो काफी डर गई और चलती ट्रेन से कूद पड़ी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला डिब्बे में छेड़खानी की कोशिश

प्रतीकात्मक तस्वीर
छात्रा ने रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से कल्याण के लिए सुबह 9.30 बजे की लोकल ट्रेन पकड़ी थी। पीड़िता के अनुसार, जब वो महिला डिब्बे में चढ़ी तो वह बिल्कुल खाली थी। जब ट्रेन चली तो एक व्यक्ति उसके कंपार्टमेंट में आ गया।

उसने उस व्यक्ति को महिला डिब्बा कहकर वहां से जाने को कहा। लेकिन वह उसकी तरफ बढ़ने लगा और इशारे से अपना मुंह बंद रखने को भी कहा। इस दौरान उसने इमर्जेंसी चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में कस रहे थे फब्तियां, महिला ने पुलिस की मदद से ऐसे सिखाया सबक​

पीड़िता ने बताया कि, 'मैं काफी डर गई थी और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं मदद के लिए किसे कॉल करुं। मेरे सामने ट्रेन से कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इस बीच ट्रेन सीएसएमटी प्लेटफॉर्म से निकल चुकी थी। लेकिन जब मैंने कुछ वर्कर को रेलवे ट्रैक पर देखा तो मैंने वहां कूदने का मन बना लिया।'

पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईपीसी के यौन अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें