फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए छात्र की बर्थडे वाले दिन ही मौत, गया था दोस्तों के साथ करने celebrate

Mon, 23 Oct 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कुणाल (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ में महानगर थानाक्षेत्र के पुराना हैदराबाद कॉलोनी निवासी राजेन्द्र कात्याल का बेटा कुणाल 21 अक्तूबर को 22 साल का हुआ। उसके जन्मदिन पर रिश्तेदार व परिवारीजनों ने पार्टी का आयोजन किया। कुणाल ने घर पर केक काटा और जन्मदिन मनाने के बाद दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से चला गया। आधी रात को घर पर कुणाल के मौत की खबर पहुंची।
विज्ञापन


उसकी बाइक बेकाबू होकर पिकप भवन केपास लोहिया ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुराना हैदराबाद कॉलोनी निवासी राजेन्द्र कात्याल को कई स्टेशनों पर कैंटीन और ट्रेनों में खाना सप्लाई का ठेका मिला। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा कुणाल था।

कुणाल नोएडा के एक निजी कॉलेज से एमबीए कर रहा था। दीपावली की छुट्टी में वह घर आया था। शनिवार 21 अक्तूबर को उसका 22वां जन्मदिन था।  कुणाल घर से सीधे गोमतीनगर अपने दोस्तों के पास पहुंचा। वहां भी दोस्तों ने पार्टी का आयोजन किया था। काफी देर होने पर घर से कई बार फोन आया।
विज्ञापन


वह रात करीब 1:00 बजे घर के लिए निकला। लोहिया पथ पर बने ओवर ब्रिज होते हुए कुणाल पुराना हैदराबाद स्थित अपने घर जा रहा था। पिकप भवन के पास हाईकोर्ट को जाने वाले नए ओवर ब्रिज के मोड़ पर उसकी बाइक बेकाबू हो गई। बेकाबू बाइक सीधे ओवर ब्रिज की बाउंड्रीवाल से टकरा गई। हादसे में कुणाल ओवर ब्रिज से सीधे 30 फीट नीचे आ गिरा।

जबकि बाइक ओवर ब्रिज पर ही घिसटती हुई सौ मीटर तक चली गई। पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। युवक को ओवर ब्रिज से नीचे गिरता देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। राहगीरों ने खुदकुशी की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे एसआई विनोद कुमार ने तत्काल घायल कुणाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के दो घंटे पहले की थी मां से बात

लोहिया ब्रिज से गिरी बाइक - फोटो : amarujala
एसओ विभूतिखंड सत्येन्द्र राय ने बताया कि शुरूआती दौर में पुलिस को भी खुदकुशी ही लगा। लेकिन कुछ देर बाद ओवर ब्रिज पर क्षतिग्रस्त बाइक से स्थिति साफ हो गई कि हादसा है। कुणाल की तलाशी की गई तो उसके पास से मोबाइल मिला। मोबाइल में अंतिम बार दो घंटे पहले कुणाल की मां का कॉल आया था।

उसी नंबर पर कॉल किया गया। कुणाल की मां ने कॉल रिसीव की पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। कुणाल की मां ने पुलिस को बताया कि उसने कहा था घर पर पापा इंतजार कर रहे हैं, जल्द आ जाओ। एसओ के मुताबिक हादसा करीब 1.20 बजे हुआ। एसओ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

शनिवार को भाईदूज का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन सुबह व्रत रखकर बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना की। इसके बाद भाईयों को टीका लगाया। कुणाल की बहनों ने भी व्रत रखा था। पहली बार ऐसा हुआ कि कुणाल का जन्मदिन और भाईदूज एक ही दिन था। सुबह बहनों ने टीका किया और कुणाल के लंबी उम्र की दुआ की। लेकिन महज 12 घंटे बाद ही इकलौता भाई बहनों का साथ छोड़कर चला गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें