पुणे में 13 साल के दो किशोरों को पहले बेरहमी से पीटने फिर कपड़े उतार कर निर्वस्त्र घूमाने का मामला सामने आया है। बताया जा है कि दोनों किशोर एक ही क्लास में पड़ते हैं, और वह अपनी लड़की सेहपाठी को छेड़ रहे थे। लड़की को छेड़ने पर उसके पिता ने पहले दोनों किशोरों को बेरहमी के पीटा फिर उन्हें निर्वस्त्र करके घूमाया और वीडियो बनाई। घटना का वीडियों सामने आने के बाद यह मामला गरमाया।
घटना गुरूवार रात पुणे के कर्वे नगर की है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता के साथ चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबरों के अनुसार पुलिस उस समय हरकत में आयी जब दोनों पीड़ित किशोरों में से एक की मां ने लड़की के घर वालों के खिलाफ वारजे मालवाड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। साथ ही प्रताड़ित करने वाला वीडियों भी दिखाया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नववीन खुराना (47), यश नविन खुराणा (1 9), राजू देवसी (24) और प्रदीप साल्छेने (35) को गिरफ्तार किया। पीड़ित लड़के में से एक ने पुलिस को बताया कि गलतफेमी के दौरान लड़की के पिता को लगा कि वह उसकी लड़की को परेशान कर रहा है। जिसके कारण लड़की के पिता और भाईयों ने मिलकर दोनों लड़को बेरहमी से मारा और वीडियों भी बनाई।