फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से एक अखबार एजेंट की मौत, खंडवा में पांच हुई संक्रमितों की संख्या

Thu, 09 Apr 2020 03:15 PM IST
आसिम खान न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के देवास में एक अखबार एजेंट की कोरोना वायरस से मौत हो गई। अखबार एजेंट हाटपिपल्या का रहने वाला था। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अखबार एजेंट कई पत्रकारों के साथ अन्य लोगों के संपंर्क में भी था। बताया जा रहा है कि वो पानीगांव भी गया था। एक अन्य पत्रकार और अखबार एजेंट से जुड़े 100 लोगों को क्वारंटाइन किया जा सकता है।

विज्ञापन


वहीं, खंडवा जिले में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जिला कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने गुरुवार को बताया कि एक मस्जिद में 17 लोग एक साथ ठहरे हुए थे। इनकी जांच में चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही खंडवा में कोरोना वायरस में संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है।

उन्होंने बताया कि ये सभी 17 लोग बेलगाम (कनार्टक) से खंडवा आए थे और लॉकडाउन की घोषणा के बाद यहीं रुक गए। सुन्द्रियाल ने बताया कि इससे पहले बुधवार को एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, जो सऊदी अरब के जेद्दा से 12 मार्च को वापस लौटे परिवार का सदस्य है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांचों मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण के हल्के लक्षण हैं इसलिए इन्हें कोविड-19 के देखभाल केंद्र में रखा गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के लिए सर्वे दल बनाए गए हैं, जिन्होंने आज सुबह से ही काम शुरू कर दिया।

जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि शहर के खड़गपुरा और खानसावाली में घर-घर जाकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस बीच, जिला प्रशासन ने बुधवार मध्यरात्रि से खंडवा में कर्फ्यू लगा दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें