फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रोड शो में राहुल गांधी बोले- झूठे वादे सुनने हैं तो पीएम मोदी की सभा में जाइए

Sun, 07 Oct 2018 06:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
राहुल गांधी चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में हैं। जहां शनिवार को उन्होंने जबलपुर में रोड शो किया। रोड शो में राहुल गांधी एक खुली बस में बैठे हुए थे। इस दौरान वह लोगों से हाथ मिलाते हुए भी दिखे। राहुल गांधी के साथ काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए। राहुल गांधी ने जबलपुर के ग्वारी घाट पर नर्मदा की आरती भी की। 
विज्ञापन

Rahul Gandhi
गांधी का रोड शो गोरखपुर चौक, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती, मालवीय चौक होते हुए कमानिया गेट पहुंचा। इस दौरान वह लोगों को संबोधित करते हुए आगे बढ़ गए। रोड शो गोहलपुर, अब्दुल हमीद चौक होते हुए रद्दी चौक पहुंचकर खत्म हुआ। 
 
 

Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने आपने रोड शो में करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय की। राहुल गांधी ने रोड शो के दौरान जबलपुर शहर की तीन विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। राहुल गांधी ने पीए मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आपको झूठे बादे सुनने हैं तो मोदी की सभा में जाइए। 

Rahul Gandhi
इससे पहले राहुल गांधी ने राज्य के मुरैना में एक जनसभा को संबोधित किया।  राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में आक्रमण हो रहा है। भारत सरकार आपके अधिकार छीन रही है। राहुल ने कहा, आज दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ों, आदिवासियों, महिलाओं और बेरोजगारों सभी पर आक्रमण हो रहा है। एक तरफ भाजपा पार्टी खड़ी है जबकि दूसरी तरफ हम सब खड़े हैं।' उन्होंने कहा कि हम भाजपा से लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई को हम जीत कर रहेंगे। 

Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो भी अधिकार हमें देश में मिल रहे हैं वह सभी संविधान के तहत मिलते हैं। लेकिन हमें काम नहीं करने दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जितना पैसा मनरेगा में दिया था उतना ही पैसा भाजपा ने सिर्फ एक आदमी को देकर विदेश भगा दिया। 

Rahul Gandhi
उन्होंने कहा कि विजय माल्या हिंदुस्तान के बैंकों से 10 हजार करोड़ रुपए लेकर भाग गया, जबकि वो भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर जाता है लेकिन जेटली जी पुलिस और सीबीआई को बताने की बजाय उसे देश से भागने देते हैं। 

Rahul Gandhi
आज किसान परेशान हैं। उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है। किसान के बच्चे अपना हक मांग रहे हैं तो उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। और सरकार अपने मित्रों में पैसा बांट रही है। उन्होंने कहा कि कुछ खास लोगों के लिए मोदी सरकार देश को चला रही है। 

Rahul Gandhi
किसान जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ता है तो सरकार उनपर लाठियां चलवा रही है। हक मांगने पर लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। लेकिन जब अनिल अंबानी आपसे कांट्रेक्ट मांगता है तो आप चुपचाप उसकी जेब में पैसे डाल देते हैं। 
विज्ञापन

Rahul Gandhi
राहुल ने कहा कि हम सिर्फ न्याय मांग रहे हैं। सबका हक बराबर होना चाहिए। देश बढ़ाने के लिए सबको हक मिलना चाहिए न कि कुछ खास लोगो को। उन्होंने कहा कि कालाधन लाने की बात हुई थी, 15 लाख रुपए हर व्यक्ति को देने की बात हुई थी। लेकिन न तो कालाधन आया और न ही किसी के खाते में रुपए आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें