फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड: आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले सिपाही पर गाज, दो और निलंबित

Sat, 06 Oct 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद आरोपी सिपाहियों के पक्ष में मुहिम छेड़ने वाले दो और सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें एक सिपाही लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली में तैनात बृजेश तोमर है जबकि दूसरा बरेली में तैनात नीरज माथुर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृजेश ने पांच अक्तूबर को मनाए जाने वाले कथित काला दिवस को लेकर एक पोस्ट अपनी व्हाट्स एप स्टेटस और डीपी पर साझा की थी। एसएसपी लखनऊ ने इसका संज्ञान लेते हुए शनिवार को उसे निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।

उधर, बरेली में तैनात नीरज माथुर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक आपत्तिजनक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद उसे भी निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। इसके अलावा डीजीपी मुख्यालय ने अन्य जिलों से भी रिपोर्ट मांगी गई है, जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।

विज्ञापन

मामले में जो भी प्रकरण सामने आए, उनकी जांच का दिया गया आदेश

डीजीपी के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में जो भी प्रकरण सामने आए, उनकी जांच के आदेश दिए गए हैं। ऐसे अन्य सिपाहियों की भी शिनाख्त की जा रही है जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर इस प्रकरण में सिपाहियों को उकसाने की कोशिश कर रहे थे। लखनऊ के तीन सिपाहियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। शिथिल पर्यवेक्षण के लिए संबंधित तीन थाना प्रभारियों को भी हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

सिपाही को नजरबंद करने की खबरें सही नहीं

डीजीपी मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें एटा के निलंबित सिपाही को एटा के प्रतिसार निरीक्षक के सरकारी आवास में नजरबंद करने और उसका मोबाइल छीन लेने की खबरें प्रसारित की जा रही थीं।

डीजीपी के प्रवक्ता ने बताया कि 5 अक्तूबर को आरक्षी सर्वेश कुमार चौधरी को निलंबन के दौरान उसके आवेदन पर मुख्यालय से बाहर रहने की अनुमति दी गई है। वह अपने परिजनों के साथ गया है। सर्वेश ने नौकरी से इस्तीफे की पेशकश की है, जिसका पत्र एसएसपी एटा को मिल गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें