फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की तरह कपड़ों के आधार पर भेदभाव नहीं करती कांग्रेस : सचिन पायलट

Sat, 11 Aug 2018 06:23 PM IST
भाषा, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस कपड़ों के रंग के आधार पर लोगों से भेदभाव नहीं करती। पायलट का यह बयान काले कपड़े पहनने लोगों को रैली में शामिल नहीं होने देने की कथित घटनाओं के संबंध में आया है। 

विज्ञापन


उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि लाल, काला, हरा या पीला किसी भी रंग के कपड़े पहने लोगों का पार्टी  रैली में स्वागत है और कांग्रेस कपड़ों के आधार पर लोगों से भेदभाव नहीं करती। 

पायलट के अनुसार, 'प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री राजे को लगता है कि किसान व आम जनता उनकी रैलियों में विरोध प्रदर्शन करेंगे इसलिए वे काले रंग की शर्ट या बनियान पहने लोगों को अपनी रैली में आने की अनुमति नहीं देते।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज जयपुर आए और रोड शो किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें