फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन का भाजपा और आजसू पार्टी पर आरोप, कहा- वे केवल डर और धमकी की राजनीति ही जानते हैं

Fri, 18 Aug 2023 10:17 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि जब उन्होंने झारखंड के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया मांगा, तो पहले उन्होंने बहाने बनाए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा और आजसू पार्टी पर केवल सत्ता से प्रेम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की इन दोनों ही पार्टियों को केवल सत्ता से प्रेम है, उन्हें राज्य की जनता की कोई फिक्र नहीं है। 
विज्ञापन


गिरिडीह के डुमरी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बेबी देवी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा और आसु पार्टी केवल डर और धमकी की राजनीति जानती है। 

उन्होंने कहा, 'उनका एकमात्र काम फूट डालो और राज करो है। वे लोगों को आपस में लड़ाकर अपनी राजनीतिक रोती सेंकते हैं। उन्हें झारखंड की जनता की कोई फिक्र नहीं है। उन्हें केवल सत्ता से प्रेम है।' 
विज्ञापन


भाजपा और आजसू ने मिलकर 20 साल तक झारखंड में राज किया था। उन्होंने भी राज्य में डबल इंजन की सरकार चलाई है। मुख्यमंत्री सोरेन ने आरोप लगाया कि उन्होंने यहां ऐसा शासन चलाया कि झारखंड देश का सबसे पिछड़ा राज्य बन गया। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से राज्य को खोखला करने का काम किया है। 

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोरेन ने कहा, 'जब उन्होंने झारखंड के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया मांगा, तो पहले उन्होंने बहाने बनाए। उन्हें जब दस्तावेज दिखाया गया तो वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई को मेरे पीछे लगा दिए और मुझे जेल में डाल दिया गया।' 

ईडी ने पिछले हफ्ते सोरेन रक्षा भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में रांची में संघीय एजेंसी के कार्यालय में 14 अगस्त को पेश होने का नोटिस भेजा था। हालांकि, सोरेन कार्यक्रमों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। 

जेएमएम की बेबी देवी और आजसू पार्टी की यशोदा देवी ने गुरुवार को इंडिया ब्लॉक और एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा। बेबी देवी के लिए को वोट देने की अपील करते हुए सोरेन ने कहा, 'बेबी देवी जी और झारखंड सरकार सपनों को पूरा करने के लिए साथ काम करेंगे और स्वर्गीय जगरनाथ महतो के अधूरे कामों को पूरा करेंगे।' 

जगरनाथ महतो को याद करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता बहुत कम ही लोगों में देखने को मिलती है। उन्होंने लोगों से उपचुनाव में तीर-धनुष के निशान पर बटन को दबाकर बेबी देवी को जीताने की अपील की है। डुमरी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होगा। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें