फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस बिल्डिंग में लगी आग वहां नहीं लगे थे सुरक्षा उपकरण- अग्निशमन अधिकारी

Sun, 08 Dec 2019 02:45 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
इसी बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने के कारण 43 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 50 लोगों को बचा लिया गया है। इस हादसे को लेकर दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि जिस बिल्डिंग में आग की घटना घटी वहां कोई अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे।  साथ ही इस बिल्डिंग को डीएफएस से भी अनुमति नहीं मिली थी।  

विज्ञापन

 

बता दें कि आग रविवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे अनाज मंडी की एक बिल्डिंग की छठी मंजिल में लगी, जहां अवैध रूप से बैग बनाने और पैकिंग करने की फैक्टरी चलती थी। चंद घंटों में आग की लपटों ने फैक्टरी में सो रहे मजदूरों को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

संकरी बिल्डिंग और पतली गलियों ने बढ़ाई परेशानी

जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह घनी आबादी वाले आवासीय इलाके में स्थित है। आसपास के घरों और इमारतों के बीच पर्याप्त जगह भी नहीं है। इसके साथ ही बिल्डिंग के अंदर काफी संकरी जगह है। आग छठी मंजिल में लगी थी, इसलिए लोगों को पहले तो पता नहीं चल पाया। 

जब तक धुआं उठा और लोगों को समझ आया कि कहीं आग लगी है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग और धुआं चारों ओर फैल गया था। बिल्डिंग में इतनी खुली जगह नहीं थी कि लोग भाग पाएं, इसलिए जो लोग जहां थे वो वहीं फंस गए। लोगों के लिए अपने कमरे या मंजिल से बाहर आ पाना मुश्किल हो रहा था और धुआं लगातार बढ़ता जा रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें