फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2021: कानपुर टॉपर अदिति गुप्ता बोलीं पेपर देकर टॉप करती तो ज्यादा संतुष्टि होती 

Fri, 30 Jul 2021 07:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में कॉमर्स की छात्रा अदिति को 99.80 फीसदी अंक मिले हैं लेकिन अदिति का कहना है अगर पेपर देकर टॉपर बनती तो ज्यादा संतुष्टि होती। 
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ अदिती गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। कानपुर की अदिति गुप्ता ने सर्वाधिक अंक लाकर सिटी टॉपर बनी हैं लेकिन कहीं न कहीं ये मलाल भी है कि अगर परीक्षा देकर टाॅप किया होता तो बात ही कुछ और होती। 
विज्ञापन


नंबरों से संतुष्ट हूं, पूरे साल बहुत मेहनत की थी। अगर पेपर देकर टॉपर बनती तो ज्यादा संतुष्टि होती। यह कहना है सिटी टॉपर अदिति गुप्ता का। सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में कॉमर्स की छात्रा अदिति को 99.80 फीसदी अंक मिले हैं।

अदिति के केवल अकाउंटेसी में 99 अंक हैं, बाकी अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स में 100-100 अंक हैं। दर्शनपुरवा की रहने वाली अदिति के पिता विजय गुप्ता दवा व्यापारी और मां नीतू प्राइमरी स्कूल चौबेपुर में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन


अदिति डीयू से बीकॉम कर सीए बनना चाहती हैं। 10वीं में 96.33 फीसदी अंक पाने वाली अदिति कहती हैं कि दो साल लगकर मेहनत की। कोरोना की वजह से जब परीक्षा नहीं होने का पता चला तो काफी निराशा हुई थी। वह कहती हैं जिन छात्रों के बीती परीक्षाओं में लगातार अच्छे अंक आए हैं, उनको इस बार भी अच्छे अंक ही मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें