फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के 300 परीक्षार्थियों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम रद्द, ये है वजह

Fri, 03 Aug 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक के करीब 300 परीक्षार्थियों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम रद्द कर दिया है। परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन को आवेदन के समय बोर्ड को फीस डिटेल या फिर मूल प्रमाण पत्र नहीं दिए थे।

विज्ञापन


इसके चलते बोर्ड ने इन परीक्षार्थियों का परिणाम रोक दिया था। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को 31 जुलाई तक अपनी फीस डिटेल और मूल प्रमाण पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए थे।

लेकिन, निर्धारित अवधि तक इन परीक्षार्थियों ने बोर्ड कार्यालय में मूल प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाए। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर रद्द किए हुए परिणामों की सूची जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें