फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के एक होटल में मिला सांध्यकालीन समाचार पत्र के सीईओ का शव 

Sat, 29 Jun 2019 09:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर स्थित एक होटल के कमरे में एक सांध्यकालीन समाचार पत्र के सीईओ शनिवार को मृत पाए गए। जांच अधिकारी बग्गाराम ने बताया कि सी स्कीम स्थित होटल के स्टाफ ने सूचना दी कि एक कमरा कल शाम से बंद है। 

विज्ञापन


पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो आलोक शर्मा (53) का शव बिस्तर में मिला। उन्होंने कहा, ‘प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। उनके परिवार वालों ने शुक्रवार रात गुमशुदगी रपट दर्ज करवाई थी। उनका शव आज होटल में मिला।’ 
विज्ञापन


शर्मा एक सांध्यकालीन समाचार पत्र के सीईओ थे। पुलिस के अनुसार कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें