फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के गांव परौंख को मिली स्थायी एंबुलेंस, हादसा या बीमार होने पर मिल सकेगी तत्काल सेवा

Sat, 29 Jun 2019 09:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
राष्ट्रपति के गांव परौंख (कानपुर देहात) में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक स्थायी एंबुलेंस प्रदान की गई। यह एंबुलेंस गांव में बने एएनएम सेंटर पर मौजूद रहेगी।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख को हाईटेक बनाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


गांव में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर ओवरहेड टैंक, बहुउद्देश्यीय भवन, मिलन केंद्र, परिषदीय विद्यालय, एएनएम सेंटर, सीएचसी के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं शुक्रवार को विभाग की ओर से एक नई एंबुलेंस दी गई। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि परौंख में 6 मजरे लगते हैं।

साथ ही गांव में बैंक व बाजार भी हैं। अचानक कोई हादसा या किसी के बीमार होने पर उसे एंबुलेंस सेवा दी जाएगी। डेरापुर सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अशोक कुमार ने कहा परौंख के लिए एंबुलेंस भेज दी गई है, फिलहाल एएनएम सेंटर पर काम होने की वजह से उसे नुनारी गांव में खड़ा किया गया  है- डॉ. अशोक कुमार, ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें