फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन कार्यालय खोलकर भाजपा विधायक बचा रहे लोगों की जान, कभी भी बज जाती है फोन की घंटी

Thu, 13 May 2021 03:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने अपने क्षेत्र के सभी खंडों में खोले ऑक्सीजन कार्यालय, क्षेत्र की जनता को प्राथमिकता से मिल रही मुफ्त ऑक्सीजन, अब वैक्सीन सेंटर खोलने की कोशिश...
विज्ञापन
साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ते ही पूरे देश में अचानक ऑक्सीजन की मांग तेज हो गई। अनेक जगहों पर ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी होने लगी और लोगों को इसके लिए औने-पौने दाम चुकाने पड़ रहे थे। ऐसे ही समय में साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने अपने क्षेत्र के हर खंड में ऑक्सीजन कार्यालय खोल दिया। इन सेंटरों पर क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपने मरीज की रिपोर्ट दिखाकर मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। विधायक ने 30 लाख रुपये का विशेष फंड जारी कर अपने क्षेत्रवासियों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे सबको मुफ्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन


विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन की परेशानी के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे थे। लोग बार-बार उनसे संपर्क कर रहे थे, कभी भी ऑक्सीजन के लिए उनकी फोन की घंटी बज जाती थी। अनेक जगहों से ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की जान जाने की भी खबरें आ रही थीं। ऐसे में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मैंने क्षेत्र के सभी खण्डों में ऑक्सीजन कार्यालय खुलवाए। यहां से कोई भी क्षेत्रवासी मुफ्त ऑक्सीजन प्राप्त कर सकता है। अब लोगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है और इसकी कहीं कोई किल्लत नहीं है।  

कोरोना मरीज सही समय पर अस्पताल तक पहुंच सकें, इसके लिए साहिबाबाद में एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराए गये हैं। इन एम्बुलेंसों की व्यवस्था उनके ही कार्यालय के द्वारा की जा रही है।    

बेड्स की भी व्यवस्था

कोरोना रोगियों के लिए बेड्स की कमी एक बड़ी चिंता बनकर उभर रही थी। इसे देखते हुए क्षेत्र में तुरंत आपातकालीन कोरोना बेड्स की व्यवस्था की गई। इस समय सेवा भारती के सहयोग से कैलाश मानसरोवर भवन में 50 बेड्स और रोशनी संस्था के सहयोग से 150 बेड्स उपलब्ध कराया गया है। यहां इस समय भी काफी संख्या में लोग इलाज की निःशुल्क सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो बेड्स की संख्या और अधिक बढ़ाई जायेगी।

टेस्टिंग सेंटर खोलने की तैयारी

अब क्षेत्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराना सुनील शर्मा की प्राथमिकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्र के कुछ खंडों में इस समय कोरोना वैक्सीन सेंटर खुल चुके हैं, जबकि अन्य सभी खण्डों में भी सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है, जिससे सभी लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाई जा सके।

विज्ञापन


इसी दौरान जिन लोगों का रोजगार चला गया है, उनके परिवार के लोगों को भोजन की कोई परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह पर सेंटर खोलकर लोगों को तैयार और सूखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें