फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : हथियारबंद लुटेरों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुसकर लूटा 10 करोड़ का सोना

Thu, 07 Feb 2019 04:21 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस में बुधवार को 10 करोड़ के सोने की लूट से हंगामा मच गया। हथियारों से लैस लगभग 6 लुटेरों के एक ग्रुप ने भगवानपुर के क्षेत्र में स्थित एक ऑफिस में घुसकर पांच बैग सोना लूट लिया।

विज्ञापन

 
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सभी लुटेरे हथियारबंद थे और उन्होंने मैनेजर से बंदूक की नोक पर तिजोरी की चाबी ले ली। 

एसएसपी ने कहा कि कंपनी ने आधिकारिक तौर लूटे गए सोने की कीमत 10 करोड़ बताई है। कंपनी के कर्मचारी दावा कर रहे कि उनमें से एक तिजोरी से पांच बैग उठा कर लाया जो कि सोने से भरे हुए थे। 
विज्ञापन


बाकी लुटेरे कर्मचारियों और ग्राहकों को किसी भी प्रकार के अलार्म न बजाने की धमकी देते रहे। उन्होंने कहा हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए शहर में गहन तलाशी अभियान जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें