फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सेक्स स्कैंडल: कांग्रेस उपाध्यक्ष के बाद पूर्व IAS के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 22 Feb 2017 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय पर एक दलित लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं इस केस में रिटायर्ड आईएएस ऑफीसर के बेटे निखिल प्रियदर्शिनी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने इस कारोबारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

Bihar sex racket case: Bihar Congress leader Brajesh Pandey is non FIR accused in the case. Probe underway— ANI (@ANI_news) February 22, 2017

दलित लड़की, एक पूर्व कांग्रेसी मंत्री की बेटी है। इस मामले में पटना के अनुसूचित जाति और जनजाति पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता ने ब्रजेश पांडेय पर सेक्स रैकेट संचालन का भी आरोप लगाया। पूर्व मंत्री की बेटी ने ऑटो मोबाइल्स कारोबारी निखिल प्रियदर्शी सहित उसके दोस्त संजीत व ब्रजेश पांडेय पर सेक्स रैकेट संचालन का आरोप लगाया था।  इस आरोप के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
  Brajesh Pandey resigns from the post of Bihar Congress Vice-President after a case of sexual exploitation was lodged against him. — ANI (@ANI_news) February 21, 2017
विज्ञापन



इस्तीफा देने के बाद ब्रजेश पांडेय ने कहा है कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। बता दें कि ब्रजेश पांडेय ने पूर्वी चम्पारण के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से 2015 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें