फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, गिरिराज सिंह जैसा हो', नारा गूंजते ही सकते में जदयू

Mon, 10 Jun 2019 09:45 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
विज्ञापन
गिरिराज सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनके हजारों समर्थकों ने अगला मुख्यमंत्री कैसा हो, 'गिरिराज सिंह जैसा हो' और ऐसा ही हो हमारा सीएम जैसे नारों के साथ उनका स्वागत किया। इससे साफ हो गया कि पार्टी के नेता गिरिराज सिंह को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखते हैं। इस दौरान वहां मौजूद एक भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं भीड़ में शामिल जदयू समर्थक ये नारा गूंजते ही मौके से निकल गए।

विज्ञापन


अभी हाल में ही गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तल्खी देखने को मिली। गिरिराज सिंह ने कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान को इफ्तार पार्टी का आयोजन करने को लेकर निशाने पर लिया था। ऐसे में अगर वाकई आने वाले विधानसभ चुनावों में गिरिराज नीतीश के सामने खड़े होते हैं, तो जदयू को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि इफ्तार पार्टी के आयोजन पर दिए गए बयान को लेकर गिरिराज सिंह पर नीतीश कुमार ने तो नाराजगी जताई ही थी, साथ ही अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने  गिरिराज सिंह को इस तरह के बयान दोबारा न देने की हिदायत भी दी थी। इससे पहले नीतीश कुमार ने भी कहा था कि सुर्खियों के लिए कुछ भी बोल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन















 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें