फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को होगी सुविधा: रैपिड रेल के मोदीनगर उत्तर स्टेशन में होगी सबसे बड़ी पार्किंग

Fri, 08 Apr 2022 05:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद।

सार

साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड में पांच व गाजियाबाद खंड में कुल तीन स्टेशन होंगे। रैपिड स्टेशनों के बराबर पार्किंग के लिए जमीन चिह्नित कर दी गई है।
विज्ञापन
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिड रेल के 17 किमी लंबे पहले प्राथमिकता और दूसरे खंड के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। पार्किंग रैपिड रेल के स्टेशनों के 200 मीटर की परिधि में होगी। मेट्रो रेल की रेड लाइन की तरह यात्रियों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं होगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने रैपिड स्टेशनों के पास पार्किंग के लिए जगह निर्धारित कर दी है। रैपिड रेल की सबसे बड़ी पार्किंग मोदीनगर उत्तर स्टेशन की होगी।

विज्ञापन


मोदीनगर उत्तर स्टेशन के पास पार्किंग के लिए 3500 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है। रैपिड के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड में डिपो मिलाकर कुल पांच और फिर दूसरे फेज में गाजियाबाद खंड में कुल तीन स्टेशन हैं। मोदीनगर उत्तर को छोड़कर मेरठ रोड तिराहा, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण में पार्किंग के लिए 2000 वर्ग मीटर जमीन निर्धारित की गई है।

एनसीआरटीसी को पार्किंग के निर्माण से पहले जमीन की खरीद करनी होगी। जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि रैपिड स्टेशनों के बराबर पार्किंग के लिए जमीन चिह्नित कर दी गई है।
विज्ञापन


मेट्रो रेड लाइन हिंडन रिवर बैंक स्टेशन पर है सुविधा
मेट्रो रेल की शहीद स्थल से दिलशाद गार्डन लाइन पर चार पहिया वाहनों को पार्क करने की सुविधा उपलब्ध है। यहां डीएमआरसी की अपनी और स्टेशन के बराबर में निजी पार्किंग उपलब्ध है। शहीद स्थल स्टेशन पर केवल दो पहिया वाहनों की पार्किंग है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

साहिबाबाद में नहीं मिली जमीन बाकी में 100 वाहन तक होंगे पार्क
जीडीए को साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन के पास पार्किंग के लिए जमीन नहीं मिली है। बाकी रैपिड स्टेशनों के बराबर बनने वाली पांच पार्किंग में 60-60 चार पहिया और 100 दो पहिया वाहनों के पार्क करने की सुविधा होगी। दूसरी ओर मोदीनगर उत्तर की पार्किंग में 100 चार पहिया और उतने ही दो पहिया वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।

स्टेशन में ही पार्किंग की व्यवस्था होने से सबसे ज्यादा लाभ दिल्ली व एनसीआर आने जाने वाले कामगार लोगों को मिलेगा। लोग बगैर किसी चिंता के अपने वाहनों को पार्क कर आगे का सफर तय कर सकेंगे।

स्टेशनों का निर्माण पूरा होते ही पार्किंग पर होगा काम
प्राथमिकता खंड और दूसरे खंड में रैपिड रेल स्टेशनों का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। पहले खंड में साहिबाबाद और गुलधर स्टेशन में प्लेटफार्म स्तर तक का काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे खंड में मुरादनगर स्टेशन का प्लेटफार्म स्तर तक का काम पूरा होने को है। बाकी स्टेशनों का काम 60 फीसदी से ऊपर हो चुका है। साहिबाबाद से दुहाई तक पहले खंड पर रैपिड रेल मार्च 2023 में दौड़नी है। ऐसे में स्टेशनों का निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें