फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: भाजपा के मजबूत गढ़ में सत्ता की चाबी तलाशेंगे राहुल गांधी

Wed, 24 Oct 2018 05:24 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते मालवा-निमाड़ अंचल पहुंचेंगे। वह भाजपा की मजबूत पकड़ वाले इस इलाके में शहरी मतदाताओं के साथ दलितों, आदिवासियों और किसानों को साधने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय कपूर ने बुधवार को कहा कि हम मालवा-निमाड़ में भाजपा के वर्चस्व को राहुल की अगुवाई में सीधी चुनौती देंगे, जहां मतदाता इस बार बदलाव चाहते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि मालवा-निमाड़ अंचल में दलितों, आदिवासियों और किसानों समेत समाज के तमाम तबके पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों के कारण बदहाल हैं।

कपूर ने प्रस्तावित कार्यक्रम के हवाले से बताया कि राहुल का मालवा-निमाड़ दौरा 29 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू होगा।वह इस धार्मिक नगरी में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सचिव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष 29 अक्टूबर को ही आदिवासी बहुल धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह इंदौर पहुंचकर करीब तीन किलोमीटर के रास्ते पर रोड शो करेंगे।
विज्ञापन


कपूर ने बताया कि अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को राहुल संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर की महू स्थित जन्मस्थली पहुंचेंगे। "दलितों के मसीहा" के स्मारक में शीश नवाने के बाद वह इंदौर के इस नजदीकी कस्बे में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष 30 अक्टूबर को ही खरगोन और झाबुआ जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों जिलों में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है।

इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी के स्थानीय नेता कोशिश कर रहे हैं कि राहुल गांधी महू के पास जानापाव की पहाड़ियों में स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली भी जायें। हालांकि, इस कार्यक्रम को लेकर अब तक असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें