फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव स्टार होटल में अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़

Sat, 13 Jan 2018 07:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
छेड़छाड़
विज्ञापन
लुटियन की दिल्ली में स्थित होटल ताज पैलेस में अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला को शराब पिलाकर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। पीड़ित विदेशी महिला को संदेह है कि आरोपी ने शराब में कोई नशीला पदार्थ मिलाया, जिससे उसे ज्यादा नशा हो गया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एनआरआई को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित अमेरिकी महिला 52 साल की एंजेलिका (बदला नाम) भारत घूमने आई हैं। वह चाणक्यपुरी स्थित ताज पैलेस होटल में ठहरी थीं। इसी होटल में एनआरआई अनमोल सिंह खरबंदा (25) ठहरा था। दोनों के कमरे आसपास थे। 8 जनवरी की रात दोनों की मुलाकात के बाद एंजेलिका अनमोल के कमरे में चली गई। आरोप है कि यहां अनमोल ने शराब पिलाई और बाद में उनके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी के शराब में कुछ नशीला पदार्थ मिलाने का संदेह है।

पढ़ें- छात्राएं बोलीं, स्कूल का मैनेजर हमारे साथ गंदी बातें करता है, वो कहता है क‌ि...
विज्ञापन
विज्ञापन


एंजेलिका ने नौ जनवरी को चाणक्यपुरी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व नशीला पदार्थ पिलाने का मामला दर्ज कर अनमोल को होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अनमोल कैलिफोर्निया में रहता है। वह पत्नी के साथ भारत आया था। उसकी पत्नी अपने मायके अमृतसर, पंजाब गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें