फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU: सर्वाधिक एसजीपीए पाने वाले टॉप फाइव की सूची में सिर्फ छात्राएं

Wed, 19 Apr 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- presented by:शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की बीटेक, बीफार्मा के बाद एमसीए सेमेस्टर परीक्षा में छात्राओं का दबदबा बरकरार है। विश्वविद्यालय द्वारा एमसीए पहले सेमेस्टर, 2016-17 की एनालिसिस के बाद जारी सर्वाधिक एसजीपीए पाने वाले टॉप फाइव विद्यार्थियों की सूची में सिर्फ छात्राएं हैं। 
विज्ञापन


9.50 एसजीपीए के साथ अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद की श्वेता शर्मा पहले नंबर पर, 9.50 एसजीपीए के साथ श्रीराम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट लखनऊ की साक्षी श्रीवास्तव दूसरे और 9.42 एसजीपीए के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, गाजियाबाद की अपूर्वा श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रही हैं। 9.33 एसजीपीए के साथ श्रीराम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट की सेफाली सिंह चौथे और 9.33 एसजीपीए के साथ प्रनवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की अंजली चौहान पांचवें नंबर पर रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

education
इसी प्रकार सर्वाधिक 9 एसजीपीए पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 24, आठ से नौ के बीच 158, सात से आठ के बीच 267, छह से सात के बीच 159 और पांच से छह एसजीपीए पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 93 रही है। परीक्षा में बिना कैरीओवर परीक्षा के पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 562 (69.90 फीसदी) रही है।

टॉप 106 स्टूडेंट्स में 14 विद्यार्थियों के साथ केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाजियाबाद सबसे ऊपर है। 13 विद्यार्थियों के साथ डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस, कानपुर दूसरे और 10 विद्यार्थियों के साथ प्रनवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर तीसरे स्थान पर रहा। नौ विद्यार्थियों के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, गाजियाबाद चौथे और सात विद्यार्थियों के साथ अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें