फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- उत्तर प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की सुरक्षा कौन करेगा?

Wed, 10 Feb 2021 07:25 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कासगंज में अपराधियों के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान की हत्या कर दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर किया हमला, कहा- उत्तर प्रदेश नहीं संभाल पा रहे योगी आदित्यनाथ, दें इस्तीफा
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में अपराधियों द्वारा पुलिस जवान की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। राज्य में आए दिन हत्याएं-बलात्कार और अपहरण हो रहे हैं। कासगंज में पुलिस जवान की हत्या ने साफ कर दिया है कि राज्य में पुलिस बल के जवान ही सुरक्षित नही हैं और ऐसे में जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कासगंज में जिस निर्ममता के साथ पुलिस जवानों की हत्या हुई है, उसने हाल ही में बिकरू कांड की याद दिला दी है, जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा के साथ आठ पुलिस जवानों की हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की हत्या से ही साफ हो जाता है कि जनता असुरक्षित है और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में आए दिन हाथरस कांड की तरह जगह-जगह पर बहू-बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी पुलिस उन्हें रोक नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें