फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने कहा, हम दिल्ली खोलना चाहते थे, लेकिन उपराज्यपाल ने इनकार कर दिया

Sat, 29 May 2021 08:11 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के नेता ब्रिजेश गोयल ने कहा है कि दिल्ली के व्यापारी बाज़ार को खोलने की मांग कर रहे थे क्योंकि लंबे समय से बाज़ार ठप पड़ा हुआ है और अब लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल-अनिल बैजल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि वह तो सोमवार से दिल्ली को पूरी तरह खोल देना चाहती थी, लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। यह अनुमति इस आधार पर मांगी जा रही थी कि दिल्ली में कोरोना के मामले रिकॉर्ड तौर पर कम हो गये हैं और अब रोजाना नये मामले एक हजार से भी कम हो चुके हैं। ऐसे में बाज़ारों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन कथित तौर पर उपराज्यपाल ने एहतियात बरतते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के नेता ब्रिजेश गोयल ने कहा है कि दिल्ली के व्यापारी बाज़ार को खोलने की मांग कर रहे थे क्योंकि लंबे समय से बाज़ार ठप पड़ा हुआ है और अब लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। बाज़ारों को खोलने का यह प्रस्ताव उपराज्यपाल के सामने भी रखा गया था, लेकिन उपराज्यपाल ने इसे अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें