फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : तांत्रिक ने पहले 10 साल की बच्ची को जलाया फिर खुद की ली जान

Sat, 12 Dec 2020 02:51 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
एक तांत्रिक ने दस साल की बच्ची को जलाया - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तांत्रिक ने तंत्र विद्या का इस्तेमाल कर एक दस साल की बच्ची को जलाया और फिर खुद आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन


यह घटना सीमावर्ती बाखासर थाना क्षेत्र की है। इस घटना को अंजाम देने वाला पाकिस्तान का शरणार्थी है और इसका नाम राम भील है। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे वाली घटना के पास देखा कि तांत्रिक ने एक समाधि अपने घर के अंदर बना रखी थी। 

इसके अलावा तांत्रिक के घर से तंत्र विद्या की सामग्री भी बरामद हुई। इस मामले की जांच कर रही पुलिस का पता चला कि यह तांत्रिक पिछले दो सालों से इसी गांव में रह रहा है। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भी ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया था। 
विज्ञापन


यहां कब्र खोदकर एक चार के बच्चे के शव को निकाल लिया गया था। ये घटना भी तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखी जा रही थी। हालांकि बच्ची की मौत बीमारी के कारण हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें