फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः बीजापुर में पुलिस मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Fri, 02 Mar 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। 

विज्ञापन


वहीं मुठभेड़ में तेलंगाना पुलिस का एक कमांडो भी शहीद हुआ है। इस घटना की पुष्टि एंटी नक्सल ऑपरेशन संभाल रहे स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने की है। मारे गए नक्सली तेलंगाना स्टेट कमिटी ऑफ सीपीआई (माओवादी) के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने नक्सलियों के पास से एके-47 समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में महिलाएं भी शामिल हैं। 

 





गौरतलब है कि इसके पहले सोमवार (19 फरवरी) को राज्य के नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर अंतर्गत सुकमा जिला में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में 20 से ज्यादा नक्सली भी मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें