फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच्चोचार के बीच होली दहन,सुहागिन महिलाओं ने होली की पूजा अर्चना की

Thu, 01 Mar 2018 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
holika dahan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में बृहस्पतिवार की शाम मंच्चोचार के बीच होली दहन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पानी डालकर होली की पूजा की, वहीं युवकों ने जौ की बाली भुनी। इससे पहले दिन भर सुहागिन महिलाओं ने होली की पूजा अर्चना की। इस दौरान छोटे बच्चों का उत्साह देखने लायक था। 

विज्ञापन


राजधानी में सूर्य अस्त होते ही होली दहन का सिलसिला शुरू हो गया। तमाम मोहल्लों में बनी होली दहन की प्रक्रिया देर शाम तक जारी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं मौजूद थी। कुछ जगह होली दहन के मौके पर पटाखेबाजी भी की गई।

उधर सुहागिन महिलाओं ने दिन में होली की पूजा की। यह सिलसिला पूरा दिन जारी रहा। उन्होंने अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत भी रखा। ऐसी बहुत सी महिलाओं ने होली दहन के बाद व्रत खोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें