नौवीं से पोस्ट ग्रेजुएशन की किताबें
चित्रा प्रकाशन से कक्षा 9,10,11,12 और स्नातक, स्नातकोत्तर की किताबें, क्वेश्चन बैंक और परीक्षा की दृष्टि से जरूरी अन्य अनेक प्रकार का साहित्य प्रकाशित होता है।
साल 2004 में चित्रा प्रकाशन इंडिया प्रा. लि. के रूप में स्थापित कर कॉरपोरेट रूप दिया गया।
खास उपलब्धियां
. कक्षा 11वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएशन तक की सभी किताबें, गाइड, प्रश्नबैंक व एग्जाम सीरिज
. बीबीए, बीसीए, बीटेक व पॉलीटेकिभनक की किताबें। जैसे एप्लाइड फिजिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, बेसिक्स ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग।
. चित्रा प्रकाशन की सहायक ईकाई ब्लूप्रिंट एजहुकेशन की पुस्तकें भारत ही नहीं, पूरे यूएई में भी कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं।
. मास्टर माइंड क्वेश्चन बैंक
. चित्रा एक अध्ययन क्वेश्चन बैंक
करोड़ों छात्रों का साथ
अपने अब तक के सफर में चित्रा प्रकाशन करोड़ों की संख्या में छात्रों तक पहुंच बना चुका है। पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य किताबों केलिए भी अब चित्रा प्रकाशन एक विश्वसनीय नाम बन चुका है।
पुरस्कार और सम्मान
ब्लूप्रिंट एजुकेशन द्वारा प्रकाशित क्रिएटिविटी एंड बियॉन्ड नामक पुस्तक श्रृंखला को साल 2015 में सम्मानित किया गया।
अपनी जड़ों से जुड़े रहकर, गुणवत्ता से समझौता न कर, उत्कृष्ट कार्यशैली के दम पर हमने यह मुकाम हासिल किया है। भविष्य में हम इसी पथ पर अग्रसर होकर प्रकाशन की दुनिया में अहम स्थान हासिल करना चाहते हैं। -
अजय रस्तोगी चेयरमैन
बीत वर्षों में हमने अपने प्रकाशन के दायरे का विस्तार किया है। मेरठ सहित पूरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के बाद अब विदेशों में भी हमारे प्रकाशन की किताबें पढ़ी जा रही हैं। इस उपलब्धि को हमें आगे बढ़ाना है। -
आलोक रस्तोगी डायरेक्टर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/