फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे में महिला उत्पीड़न के आरोप में 61 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Tue, 05 Feb 2019 03:25 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, मुंबई
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला का कथित तौर पर उत्पीड़न करने और उसका पीछा करने के आरोप में 61 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी

विज्ञापन

सोमवार को हुई यह घटना नौपाड़ा इलाके की है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 60 वर्षीय महिला ने नौपाड़ा पुलिस को बताया कि आरोपी प्रकाश म्हात्रे मखमली तालाओ इलाके में कथित तौर पर पिछले चार महीनों से उसका पीछा कर रहा था, जिसके कारण उसे उस इलाके में कई नौकरियां छोड़नी पड़ीं।

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि जब वह सोमवार को नौपाड़ा इलाके में एक सड़क पर जा रही थी, तब आरोपी फिर से उसके पास आया और उसे अनुचित ढंग से छुआ। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने उस आदमी को टिफिन बॉक्स से मारा और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से भागने लगा, तभी कुछ राहगीरों ने म्हात्रे को दबोच लिया और उसे नौपाड़ा पुलिस स्टेशन ले गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला भी पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने और जयप्रकाश नारायण यादव ने 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली’ बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें