फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल भाषी ने लगाया आरोप- 'हिंदी नहीं बोल पाने के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया'

Thu, 10 Jan 2019 01:53 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन

तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने मुंबई एयरपोर्ट पर भाषाई आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। अब्राहम सैमुअल की मानें तो मुंबई एयरपोर्ट पर केवल तमिल और अंग्रेजी जानने और हिंदी की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें नीचा दिखाया गया। अब्राहम ने देर रात ट्विटर पर लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आप्रवासन अधिकारी ने उनके आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद उन्हें नीचा दिखाना जारी रखा।

विज्ञापन


सैमुअल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा कि मेरी फ्लाइट रात एक बजे थी वरना मैं आधिकारिक शिकायत करके उस मूर्ख अधिकारी को सबक सिखाकर आता। आखिर ऐसे लोग भारत सरकार में कैसे आ जाते हैं?  उन्होंने कहा कि किसी को भी भारत में हिंदी नहीं जानने की वजह से नहीं रोका जाना चाहिए। एयरपोर्ट के काउंटर नंबर 33 पर आप्रवासन अधिकारी का व्यवहार बहुत अपमानजनक था। उम्मीद है यह भारत में ऐसी आखिरी घटना होगी। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सैमुअल को चार मिनट के भीतर ही जाने दिया गया था। हमें खेद है कि ऐसी घटना मुंबई एयरपोर्ट पर घटी। काउंटर पर तैनात अधिकारी को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है और काउंसलिंग की जाएगी। मामले की जांच जारी है। यह मुद्दा काफी गंभीर है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पायेगा कि उन चार मिनट में क्या हुआ था।  घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें