फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: डोंबिवली-दिवा से मुंबई के लिए सीधी लोकल की मांग, रेल प्रशासन के साथ विधायक की बैठक

Fri, 09 Oct 2026 04:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई

सार

कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में रेल यात्रियों की बढ़ती समस्याओं और उपनगरीय सेवाओं में सुधार के लिए मध्य रेलवे प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में नीलजे रेलवे स्टेशन से पीक ऑवर के दौरान हर घंटे लोकल ट्रेन चलाने और डोंबिवली व दिवा स्टेशनों से सीधे मुंबई के लिए अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
रेल प्रशासन के साथ विधायक की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में रेल यात्रियों की बढ़ती समस्याओं और उपनगरीय सेवाओं में सुधार के लिए मध्य रेलवे प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में नीलजे रेलवे स्टेशन से पीक ऑवर के दौरान हर घंटे लोकल ट्रेन चलाने और डोंबिवली व दिवा स्टेशनों से सीधे मुंबई के लिए अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

विज्ञापन

सीएसएमटी स्थित मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में विधायक रविंद्र चव्हाण ने विभागीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) हिरेश मीना से यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और ट्रेनों की लेटलतीफी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। चव्हाण ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की तेजी से बढ़ती आबादी को देखते हुए सीधी कनेक्टिविटी और ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाना अनिवार्य हो गया है।

यात्री संगठनों की ओर से भी लंबे समय से इन मांगों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। यात्रियों का तर्क है कि डोंबिवली और दिवा से सीधी ट्रेनें मिलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि मुख्य स्टेशनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने इन प्रस्तावों पर विचार करने की बात कही है, हालांकि सेवाओं की समयसीमा पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें