फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस को मिले एमटेक, एमएससी पास कांस्टेबल

Mon, 01 Apr 2019 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/डरोह (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पढ़ाई के दौरान इंजीनियर और शिक्षक बनने का सपना देखने वाले बेरोजगारी के इस दौर में सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे हैं। इसका उदाहरण पीटीसी डरोह और सकोह वाहिनी के 19वें दीक्षांत समारोह में देखने को मिला।

विज्ञापन


हिमाचल पुलिस को 987 नए आरक्षी मिले हैं। इनमें अधिकतर आरक्षी पात्रता से कहीं ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। इन पासआउट आरक्षियों में 688 पुरुष, 187 महिला, 112 पूर्व सैनिक हैं। पासआउट आरक्षियों में सबसे ज्यादा स्नातक डिग्रीधारकों की संख्या है।

पुरुष आरक्षियों में 368 स्नातक पास हैं, जबकि 30 एमटेक, 42 एमएससी, 80 बीटेक, 64 बीएससी और 214 जमा दो पास हैं। महिला आरक्षी में 18 स्नातकोतर, 114 स्नातक, तीन बीटेक, एक सिविल इंजीनियर डिप्लोमा पास और 56 प्रोफेशनल डिग्रीधारक (जेबीटी, बीएड) हैं। पूर्व सैनिक आरक्षी में एक स्नातकोत्तर और आठ स्नातक पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें