नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। नगर निगम की संपत्ति पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दस दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा, उप नगर आयुक्त रामपाल सिंह, प्रवर्तन प्रभारी अविनाश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।