घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर बूढ़ाकेदार जा रही एक बस सिल्यारा गांव वे निकट दुर्घटानाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई। बस अचानक खाई की ओर फिसल गई। लेकिन इस एक चीन ने सबकी जान बचा ली।
जिस समय बस फिसली बस के आगे का हिस्सा पुस्ते के धंसने के कारण फंस गया। जिसके चलते बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। तहसील और पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मशीन से बस को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को अपरांह साढ़े चार बजे घनसाली से बूढाकेदार जा रही बस संख्या यूके12पीबी-3008 सिल्यारा गांव के निकट बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर हो गया। जिससे बस मे जोरदार झटका लगते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
शुक्र रहा कि बस का आगे का हिस्सा पुस्ते में ही फंस गया जिससे बस पलटी नहीं। सभी यात्री किसी तरह बाहर निकले। दुर्घटना का कारण बारिश से मोटर मार्ग के ऊपरी हिस्से में मलबा और पत्थर आना बताया जा रहा है।
बालगंगा के तहसीलदार मोहन लाल आर्य ने बताया कि बस में करीब 40 से यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं ओर अपने-अपने घरों को रवाना हो गए हैं। वहीं बस को निकलाने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता ली जा रही है।