आपको शायद जानकर यकीन न हो , लेकिन यहां पैसों में नहीं बल्कि कूड़ा देकर एंड्रायड मोबाइल मिल रहा है। जी हां, यह सच है। इन्हें तो मिला है। जानिए आप कैसे पा सकते हैं।
स्वच्छ भारत और स्वच्छ उत्तरकाशी मिशन को लेकर डीएम उत्तरकाशी द्वारा शुरू की गई नई पहल कूड़ा लाओ ईनाम पाओ के तहत सप्ताह का दूसरा लकी ड्रा निकाला गया।
जिला सभागार में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान कूड़ा लाओ ईनाम पाओ अभियान के तहत सप्ताह का दूसरा लकी ड्रा वार्ड नंबर एक के मदन का निकला।
उन्हें बतौर ईनाम एक एंड्रायड मोबाइल मिलेगा। जबकि सबसे अधिक कूपन एकत्रित करने वाली वार्ड 5 की आगनवाड़ी कार्यकत्री को 500 रूपये बतौर पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डीएम डा आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगली बार से सर्वाधिक कूडा देने वाले व्यक्ति को भी पुरस्कृत किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि यह कूड़ा निस्तारण का अभियान लोगों की दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास है। जनपद के चार बड़ी ग्रामीण क्षेत्रों जोशियाडा, तिलोथ, लदाड़ी, कन्सेण में भी यह अभियान चलाया जायेगा।
जिसके लिए उन्होने परियोजना प्रबंधक स्वजल को निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य बस स्टेंड के पास एक बड़ी डिजिटल डिस्प्ले लगाये जायेगें जिसमें जनपद के मौसम एवं सडक के जानकारी के साथ-साथ स्वच्छता एवं महत्वपूर्ण संदेश का प्रसारण किया जयेगा।
जबकि नगर क्षेत्र में सडको के दोनों ओर लाईटे लगाई जायेगी। इस दौरान परियोजना प्रबंधक स्वजल राकेश जखमोला, जिला कार्यक्रम अधिकारी मौहित चैधरी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका सु्शील कुमार कुरील आदि शामिल रहे।