फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस बोले- हम देंगे एक स्थिर सरकार, मोदी है तो मुमकिन है

Sat, 23 Nov 2019 05:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फड़नवीस - फोटो : ani
विज्ञापन

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाए जाने के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। सुबह आठ बजे फडणवीस को सीएम और अजित पवार को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई गई। 

विज्ञापन




फडणवीस मुंबई में भाजपा दफ्तर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा हम महाराष्ट्र में स्थिर और मजबूत सरकार देंगे, मोदी है तो मुमकिन है।  


बता दें कि शनिवार सुबह राजभवन में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सभी को हैरान कर दिया। इस गठबंधन के बारे में किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी। अब दोनों के सामने विधानसभा में बहुमत साबित करने की सबसे बड़ी चुनौती है। 

महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा स्थिति

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से भाजपा को 105, शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 54 सीटें मिली हैं। इसके अलावा बहुजन विकास अघाड़ी के खाते में तीन सीटें गई हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमिन, प्रहर जनशक्ति पार्टी और समाजवादी पार्टी को दो-दो सीटों पर जीत हासिल हुई। 13 निर्दलीय विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें