फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल परिसर के ऊपर दिखाई दिया ड्रोन, मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Aug 2022 06:42 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल परिसर के अलावा नासिक-पुणे राजमार्ग के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे देखा गया। इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी उसे मार गिराते, वह गायब हो गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक के गांधीनगर में कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (कैट्स) परिसर के ऊपर एक ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, वह कुछ ही देर के लिए वहां दिखाई दिया। कुछ ही देर बाद वह आंखों के सामने से ओझल हो गया। कैट्स के अधिकारी की शिकायत पर रविवार को उपनानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल परिसर के अलावा नासिक-पुणे राजमार्ग के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे देखा गया। इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी उसे मार गिराते, वह गायब हो गया। कैट्स के अधिकारी की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।  कॉम्बैट आर्मी एविएशन के एविएटर्स और रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम क्रू का अल्मा मेटर है। इसकी भूमिका सेना के सभी एविएटर्स को लड़ाकू उड़ान और जमीनी प्रशिक्षण प्रदान करना है।

बता दें कि, कैट्स में सेना के विमानन चालक दल के सभी सदस्यों को लड़ाकू विमान उड़ाने और जमीनी कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। सेना पहले ही ड्रोन को लेकर अलर्ट है। साथ ही ड्रोन उड़ाने को लेकर कई तरह के प्रतिबंध भी लगे हुए हैं। अब इस घटना को लेकर कैट्स और पुलिस ने गंभीरता से लिया है। हर एंगल से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


पहले भी जब्त कर चुकी सीमा ड्रोन
भारत-पाक सीमा से बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवानों ने जून 2022 एक ड्रोन जब्त किया था। जांच में सामने आया कि ड्रोन को पाकिस्तान से भारत भेजा गया था। इसके अलावा आंतकी कनेक्शन भी सामने आया था। इससे पहले 9 जनवरी को अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक ड्रोन को मार गिराया था। ड्रोन के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की थी। पिछले साल अक्टूबर से 15 जुलाई 2022 के बीच बीएसएफ ने छह पाकिस्तानी ड्रोन जब्त किए थे। ड्रोन के जरिए भारत में पाकिस्तान से 300 किलोग्राम हेरोइन, 1.58 किलोग्राम अफीम, 48 हथियार, 553 गोलियां, 4.750 किलोग्राम सैन्य ग्रेड आरडीएक्स विस्फोटक जब्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें